Snakes Facts in Hindi - सांपो के बारे में रोचक जानकारी


Amazing Facts of Snakes in Hindi - सांप से जुड़े रोचक तथ्य 

हम लोगों को सांपों से जितना डर लगता हैं, उतना ही हमारे लिए सांपों की दुनिया रहस्मयी भी है। आज हम आपको सांपों (Snakes) से जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहा है जो कभी आप सोच भीं नहीं सकते हैं, और कुछ बातें दिखती तो सच हैं, लेकिन वो होती नहीं। 

दुनिया में सांपों की हजारों प्रजातियां पाई जाती हैं, तो आइये जानते है सांपो से जुड़े कुछ रोचक और मजेदार तथ्यों के बारे में:

सांपो के बारे में अद्भुत और रोचक - Interesting Snakes in Hindi:

01). सांपों के काटने से हर वर्ष लगभग 1 लाख लोगों की मौत हो जाती है, दुनिया के 10 सबसे खतरनाक सांप ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं।

02). दुनिया में भले ही सांपों की हजारों प्रजातियां पाई जाती हैं लेकिन सिर्फ 30 सांप ही ऐसे हैं जिनके काटने पर किसी की मौत हो सकती है।

03). पानी में रहने वाले सांप अपनी त्वचा से भी कुछ मात्रा मे सांस ले सकते है, जिससे कि वो शिकार की तलाश मे पानी मे देर तक रह सकते हैं।

04). सापों को कुछ भी सीखा नहीं सकते क्यूंकि इनके पास सिखने के लिए दिमाग का जरुरी हिस्सा सेरिब्रल हेमीस्फियर नही पाया जाता है।

05). सांप अपनी आँखे बंद नही कर सकते है और ना ही वे आँखे झपका सकते है क्यूंकि सांपों की पलकें नहीं होती इसलिए वह खुली आँखों के साथ ही सोते हैं।

06). सांपों के शरीर का तापमान आसपास के वातावरण के ताप के अनुसार घटता-बढ़ता रहता है।

07). सांप दूध नहीं पीते, मांसहारी होते हैं: -

  • सांप दूध को पचा नहीं पाते हैं, दूध इनके फेफड़ों पर असर डालता है। इससे उसके शरीर में इंफेक्शन हो जाता है और उसकी मौत तक हो जाती है। 
  • सांप मांसाहारी होते हैं। उनके शरीर को जितने पानी की जरूरत होती है, उसकी पूर्ति ये अपने शिकार के शरीर में मौजूद पानी से करते हैं।


08). सांप भोजन को चबाकर नहीं खाता है, बल्कि इसे साबुत निगल जाता है। अधिकांश सांपों के जबड़े इनके सिर से भी बड़े शिकार को निगल सकने के लिए बने होते हैं, सांप अपना मुंह 150 डिग्री तक खोल सकते है।

09). सांप साल मे दो-तीन बार अपनी त्वचा बदलते है. इस क्रिया को केंचुली उतारना कहते है।

10). कोमोडो ड्रेगन, शार्क और टर्की प्रजाति के सांप बिना किसी सेक्स के भी अगली पीढ़ी को जन्म दे सकते हैं।

11). सांपों में सेक्स की पहल मादा करती है, कई बार तो मादा अनाकोंडा सेक्स के बाद नर को खा जाती है, ।

12). सांपो से जुड़ा एक महत्व्पूर्ण तथ्य यह भी है की साँपों कि केवल 70% प्रजातियां ही अंडे देती है बाकि की 30% प्रजातियां बच्चे पैदा करती है।

13). हॉगनोस सांप बेहतर अभिनेता होते हैं. वे किसी को देखते ही मृत होने का अभिनय कर सकते हैं और लोगों को चकमा दे सकते हैं।

14). सांप धुन पर नहीं नाचते हैं:-

  • सांप जमीन पर होने वाले कंपन, तरंगों और सुगंध के अहसास से अपना काम चलाते हैं।
  • जब भी सपेरे 'बीन' बजाते हैं तो सांप नाचते नहीं बल्कि बीन की तरफ देखते हुए सतर्क होते हैं। इसे ही लोग सांपों का नाचना समझते हैं।
  • बीन बजने पर धुन तेज होने के कारण हवा में कंपन होने लगता है, सांप इस कंपन को महसूस करते हैं और उन्‍हें यह तरंगे खतरे की तरह लगती हैं, इन्हीं तरंगों से बचने के लिए वह फन फैला लेते हैं। 

15 ). विश्व का सबसे छोटा सांप 'Thread Snake' है, यह Caribbean Island तथा Barbados के द्वीपों में पाया जाता है।

16). Black Mamba के द्वारा काटे गये लोगो में से 95 % लोगो की मौत हो जाती है, यह अफ्रीका में पाए जाते हैं।

17). Python Reticulates की लंबाई 8.7 मीटर तक यानि 28 फीट से अधिक हो सकती हैं, जबकि Anacondas की लंबाई 5 मीटर तक हो सकती हैं।

18). दुनिया में सांपों की 3,000 से ज़्यादा प्रजातियां पाई जाती है, जिसमें से लगभग 20% प्रजातियां ही ज़हरीली होती हैं। भारत में सांपों की करीब 300 प्रजातियां पाई जाती है, जिसमें से 50 प्रजातियां विषैली होती है।

19). न्यूजीलैंड, आइसलैंड तथा अंटार्टिका ऐसे देश है, जहा सांप बिल्कुल नहीं पाए जाते जबकि ब्राजील में एक द्वीप 'Ilha da Queimada Grande' जिसे 'Snake Island' भी कहते है यहाँ लोगों के आने-जाने की मनाही है, यहां हर कदम पर सांप पाए जाते हैं।

यह भी पढ़े:➧  मासूम बिल्लियों के बारे में रोचक - Facts About Cats

आप हमे जरूर बताये आपको "Shocking Snake Facts Hindi" कैसी लगी। आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और आप भी कोई जानकारी देना चाहते हैं तो हमें Comment कर जरूर बताएं।



loading...

Post a Comment

0 Comments